निम्न मंगल दोष क्या है? जाने खर्च, विधि और उपाय
हिन्दू ज्योतिषियों के अनुसार जब जन्म कुंडली में मंगल ग्रह 1, 4, 7, 8 या 12वें भाव में स्थित होता है, तो इसे मंगल दोष कहा जाता है। यदि मंगल ग्रह इन भावों में नीच स्थिति में हो और अन्य अशुभ ग्रहों के साथ युति करे, तो यह निम्न मंगल दोष कहलाता है। यह दोष व्यक्ति के वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और करियर में गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।
निम्न मंगल दोष क्या है?
निम्न मंगल दोष एक ऐसी स्थिति है जिसमे जन्म कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर और अशुभ मानी जाती है। यह स्थिति तब बनती है जब कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ कहे जाने वाले भावो (1, 4, 7, 8, 12वें) में से केवल 1 या 2 भावों में स्थित हो, और कुंडली में शनि, राहू या केतु जैसे नकारात्मक प्रभाव डालने वाले ग्रहो का प्रभाव न हो। यदि कुंडली में मंगल केवल 8वें भाव में है और शुभ ग्रहों से युक्त है, तो यह निम्न मंगल दोष माना जाएगा। ऐसे में साधारण उपायों से दोष शांत हो जाता है।
निम्न मंगल दोष के प्रभाव कुंडली मे उच्च मंगल दोष की अपेक्षाकृत हल्के व कम होते है। किन्तु निम्न मंगल दोष को अनदेखा न करें क्योंकि इसके प्रभाव बढ़ सकते है और ये मंगल दोष या उच्च मंगल दोष मे बदल सकते है। इसीलिए कुंडली का विश्लेषण किसी अनुभवी ज्योतिषी से ही कराएं तथा उज्जैन में निम्न मंगल दोष पूजा पूरे विधि-विधान से कराये और इस दोष से छुटकारा पाएँ।
निम्न मंगल दोष के प्रभाव
वैदिक ज्योतिष में निम्न मंगल दोष के कुछ नकारात्मक प्रभाव बताए गए है जो की निम्नानुसार है:
- व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे: विवाह में छोटी-छोटी बधाएं या विवाह में देरी।
- जिस व्यक्ति की कुंडली मे निम्न मंगल दोष होता है उसे स्वास्थ्य संबन्धित समस्याओ जैसे मामूली चोट, एनीमिया आदि हो सकते है।
- छोटे-मोटे वित्तीय नुकसान या खर्च में असंतुलन जैसे समस्याओ के कारण आर्थिक स्थिति में गिरवट होना आदि।
- इस दोष के कारण व्यक्ति मानसिक रूप से चिड़चिड़ा और क्रोध में जल्दबाज़ी का स्वभाव रहता है।
निम्न मंगल दोष के उपाय
उपरोक्त नकारात्मक प्रभावों से छुटकारा पाने और अपने जीवन में शांति लाने के लिए कुछ उपायो का पालन किया जाना चाहिए ये उपाय निम्नलिखित है:
- मंगलवार का व्रत: मंगलवार के दिन उपवास रखें और लाल वस्त्र पहनें, गुड़-चना खाएं, हनुमान जी को लाल फल चढ़ाएं।
- मंत्र जाप: निम्नलिखित मंत्रो का नियमित जाप करें
- ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः (108 बार प्रतिदिन)।
- हनुमान चालीसा का पाठ।
- दान: मंगलवार को गुड़, लाल कपड़ा, या तांबे के सिक्के दान करें।
- रत्न: ज्योतिषी की सलाह से मूंगा (लाल मूंगा) धारण करें।
- सामान्य पूजा: उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर या स्थानीय हनुमान मंदिर में विशेष पूजा कराएं।
निम्न मंगल दोष निवारण पूजा
निम्न मंगल दोष निवारण पूजा एक विशेष वैदिक अनुष्ठान है, जो उन व्यक्तियों के लिए किया जाता है जिनकी जन्म कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ या कमजोर स्थिति में होता है। यह पूजा विशेष रूप से उज्जैन स्थित मंगलनाथ मंदिर में सम्पन्न करायी जाती है, जिसे मंगल ग्रह का जन्म स्थान कहा जाता है।
मंगलनाथ मंदिर, उज्जैन में स्थित है और इसे मंगल ग्रह का जन्म स्थान माना जाता है। यहाँ की गई पूजा विशेष रूप से प्रभावी मानी जाती है, क्योंकि यह स्थान ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शक्तिशाली है। यहाँ पर निम्न मंगल दोष के निवारण के लिए विशेष पूजा विधियाँ अपनाई जाती हैं, जिन्हें मंगल भात पूजा या मंगल दोष शांति पूजा कहा जाता है।
पूजा-विधि
- सामग्री: लाल फूल, गुड़, मसूर दाल, तांबे का सिक्का।
- मुख्य चरण:
- मंगलवार को सुबह स्नान करके लाल वस्त्र पहनें।
- मंगलनाथ मंदिर में मंगल यंत्र स्थापित करें।
- ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का 108 बार जाप।
- मसूर दाल और गुड़ से हवन करें।
निम्न मंगल दोष निवारण मंत्र
निम्न मंगल दोष निवारण मंत्र :
मंगल बीज मंत्र
- मंत्र:
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
- मंत्र:
ॐ अंगारकाय विद्महे शक्तियुताय धीमहि तन्नो मंगल प्रचोदयात्
- मंत्र:
हनुमान चालीसा का पूरा पाठ
निम्न मंगल दोष पूजा खर्च
उज्जैन में पूजा कराने से दोष का निवारण पूर्ण रूप से हो जाता है क्योंकि यहाँ की गई पूजा के अंतर्गत पूरे विधि-विधान और नियमो का पालन किया जाता है। यहाँ का मंगलनाथ मंदिर मंगल दोष पूजाओ के निवारण के लिय ही जाना जाता है। यहा पूजा कराने का खर्च पंडित जी पर आधारित होता है पंडित हरिओम शर्मा जी के नेत्रत्व में यह पूजा मात्र ₹2,100 में सम्पन्न करायी जाती है। और अधिक जानकारी के लिए पंडित जी से नीचे दिये गए नंबर पर संपर्क करे।
उज्जैन में कैसे कराएं निम्न मंगल दोष पूजा?
निम्न मंगल दोष पूजा उज्जैन में कराने के लिए सर्वप्रथम उज्जैन के अनुभवी और श्रेष्ठ पंडित जी से संपर्क करें और अपनी समस्या का समाधान पाएँ। पंडित जी को दोष निवारण पूजाओ का 25 वर्षो से अधिक अनुभव प्राप्त है। अभी अपनी पूजा बुक करने के लिए निचे दिये गए नंबर पर कॉल करें।